14 सितम्बर 1949 को हिंदी दिवस की स्थापना की गयी थी और इस दिन हिंदी को राजभाषा घोसित किया था इस लिए देश में आज के दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है |
देश के इस ख़ास दिवस पर हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने और अन्य नेताओ ने टवीटर पर शुभकामनाये दी है और सभी को यह सन्देश दिया है की हमारी राजभाषा का मान हमेशा बढ़ाये रखे |
हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2020
अशोक गहलोत ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाये
#हिंदी_दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। हिंदी हमारे राष्ट्र की एकता और अखण्डता की महत्वपूर्ण कड़ी है। आइये हम अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग कर इसके गौरव को बढ़ाने में योगदान दें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 14, 2020
कलराज मिश्र ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाये
14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया।
संविधान की धारा 343(1) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिन्दी एवं लिपि देवनागरी है। इस स्मृति को ताजा रखने के लिए प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को “हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/yjMxvyqncP— कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 14, 2020
वसुंधरा राजे ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाये
सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभाषा हिन्दी ने सदियों से भारत के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत के नवनिर्माण तक देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है।
जय हिन्द, जय हिन्दी !#HindiDiwas pic.twitter.com/PateT1GO6V— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 14, 2020